Dream 11 के बाद अब ये कंपनी बनी टीम इंडिया की नई जर्सी स्पॉन्सर, 1 मैच की देगी इतनी मोटी रकम

Team India’s Jersey Sponsor: एशिया कप 2025 के जोश और जुनून के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है. टीम इंडिया को अब अपनी जर्सी के लिए नया स्पॉन्सर मिल गया है और इस बार मैदान में अपोलो टायर ने बाजी मार ली है.

Apollo Tyres to be Team India s new jersey sponsor
Image Source: ANI

Team India’s Jersey Sponsor: एशिया कप 2025 के जोश और जुनून के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है. टीम इंडिया को अब अपनी जर्सी के लिए नया स्पॉन्सर मिल गया है और इस बार मैदान में अपोलो टायर ने बाजी मार ली है. अब Team India की जर्सी पर Dream11 की जगह Apollo Tyres का लोगो चमकेगा.

2027 तक के लिए हुआ करार

BCCI और अपोलो टायर के बीच हुई इस डील की अवधि 2027 तक तय की गई है. इस दौरान टीम इंडिया को करीब 130 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं, जिनमें अपोलो टायर टीम इंडिया की ऑफिशियल जर्सी का हिस्सा रहेगा. यानी आने वाले हर बड़े टूर्नामेंट और सीरीज़ में अपोलो का नाम जुबां पर होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपोलो टायर प्रति मैच ₹4.5 करोड़ रुपये की रकम देगा. ये रकम Dream11 के मुकाबले ₹50 लाख ज्यादा है, जिसने अपनी डील में एक मैच के लिए ₹4 करोड़ रुपये तय किए थे.

कैनवा, जेके टायर और बिरला को छोड़ा पीछे

जर्सी स्पॉन्सर बनने की रेस में कैनवा और जेके टायर भी शामिल थे. हालांकि, अपोलो टायर ने इन दोनों दावेदारों को पछाड़ते हुए डील अपने नाम की. दिलचस्प बात यह रही कि बिरला ऑप्टस पेंट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन वे फाइनल बोली प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए.

कब लगी बोली और कौन रह गया बाहर?

BCCI ने 2 सितंबर 2025 को जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन मांगे थे, और 16 सितंबर को फाइनल बिडिंग रखी गई थी. BCCI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बेटिंग, क्रिप्टो, गेमिंग और टोबैको से जुड़ी कंपनियां स्पॉन्सरशिप के लिए पात्र नहीं होंगी. इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर और स्पोर्ट्सवियर कंपनियों को भी स्पॉन्सर बनने से बाहर रखा गया.

कब दिखेगा अपोलो टायर का लोगो?

टीम इंडिया अभी UAE में चल रहे एशिया कप 2025 में खेल रही है. फिलहाल खिलाड़ी बिना किसी स्पॉन्सर लोगो वाली जर्सी पहनकर मैदान में उतर रहे हैं. हालांकि, माना जा रहा है कि एशिया कप के बाद ही अपोलो टायर का लोगो टीम इंडिया की नई जर्सी पर दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: सुरेश रैना और शिखर धवन के बाद इन पूर्व क्रिकेटरों की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने पूछताछ के लिए भेजा समन