Whatsapp पर लगा पाएंगे कवर फोटो, कंपनी जल्द ला रही कमाल का फीचर; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

WhatsApp Update: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के प्रोफाइल को पहले से ज्यादा आकर्षक और पर्सनल बनाने की दिशा में एक और कदम उठाने जा रहा है. खासतौर पर iPhone यूजर्स के लिए कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिससे प्रोफाइल अब सिर्फ एक फोटो तक सीमित नहीं रहेगी.

WhatsApp Update on cover photo take idea from business account know how to use
Image Source: Unsplash

WhatsApp Update: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के प्रोफाइल को पहले से ज्यादा आकर्षक और पर्सनल बनाने की दिशा में एक और कदम उठाने जा रहा है. खासतौर पर iPhone यूजर्स के लिए कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिससे प्रोफाइल अब सिर्फ एक फोटो तक सीमित नहीं रहेगी. नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने प्रोफाइल पर कवर फोटो लगा सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स पर देखा जाता है.

लेटेस्ट जानकारियों के मुताबिक, इस अपकमिंग फीचर को WhatsApp के iOS बीटा वर्जन में देखा गया है, जो फिलहाल Apple के TestFlight पर टेस्टिंग के लिए मौजूद है. इससे पहले Android बीटा में भी इसके संकेत मिल चुके हैं, जिससे साफ है कि कंपनी इसे दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च करने की तैयारी में है.

प्रोफाइल कवर फोटो फीचर क्या है?

नए अपडेट के बाद WhatsApp प्रोफाइल का लेआउट बदल जाएगा. आपकी मौजूदा प्रोफाइल फोटो के ऊपर एक अलग सेक्शन होगा, जहां कवर फोटो लगाई जा सकेगी. यूजर अपनी पसंद की कोई भी तस्वीर फोन की गैलरी से चुन सकता है या उसी वक्त कैमरे से नई फोटो क्लिक कर सकता है. एक बार कवर फोटो सेट हो जाने के बाद यह हर उस व्यक्ति को दिखाई देगी, जो आपका प्रोफाइल देखेगा. साथ ही जब आप खुद अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स ओपन करेंगे, तब भी यह कवर इमेज नजर आएगी. अच्छी बात यह है कि यूजर्स जब चाहें, अपनी कवर फोटो को बदल या अपडेट कर सकेंगे.

WhatsApp Business से आया कॉन्सेप्ट

दरअसल, यह फीचर बिल्कुल नया नहीं है. WhatsApp Business अकाउंट्स में कवर फोटो का ऑप्शन पहले से मौजूद है, जहां बिजनेस अपनी ब्रांड इमेज को प्रमोट करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. अब कंपनी आम यूजर्स को भी वही सुविधा देने जा रही है, ताकि वे अपनी प्रोफाइल को ज्यादा स्टाइलिश और एक्सप्रेसिव बना सकें.

कब होगा लॉन्च और क्या हैं आगे की प्लानिंग?

चूंकि यह फीचर अभी बीटा स्टेज में है, इसलिए इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है. WhatsApp आमतौर पर नए फीचर्स को फेज़ वाइज रोलआउट करता है, ऐसे में सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है. इसी के साथ WhatsApp लगातार नए-नए अपडेट्स पर काम कर रहा है. हाल ही में ग्रुप चैट्स में मेंबर टैगिंग, टेक्स्ट से स्टिकर बनाने का विकल्प और कस्टम इवेंट रिमाइंडर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. कुल मिलाकर, WhatsApp का फोकस अब सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइजेशन और बेहतर चैटिंग एक्सपीरियंस देना है.

यह भी पढ़ें: धमाकेदार ऑफर! Samsung के फोल्डेबल फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, जानें कहां मिल रही ये धांसू डील