धमाकेदार ऑफर! Samsung के फोल्डेबल फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, जानें कहां मिल रही ये धांसू डील

Samsung Galaxy Z Fold 6: स्मार्टफोन बाजार में सबसे शानदार और बेहतरीन फोल्डेबल फोन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 6 का नाम सबसे ऊपर आता है. पिछले साल इस फोन ने अपनी एंट्री के साथ ही सुपर स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के चलते काफी तारीफें बटोरी थीं.

Samsung Galaxy Z Fold 6 Discount Offer on Amazon Check Details Here
Image Source: Social Media

Samsung Galaxy Z Fold 6: स्मार्टफोन बाजार में सबसे शानदार और बेहतरीन फोल्डेबल फोन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 6 का नाम सबसे ऊपर आता है. पिछले साल इस फोन ने अपनी एंट्री के साथ ही सुपर स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के चलते काफी तारीफें बटोरी थीं. वहीं, इसका Galaxy Z Fold 7 भी इस साल बाजार में आ चुका है, लेकिन इसके पुराने मॉडल Galaxy Z Fold 6 की फीचर्स और परफॉर्मेंस आज भी बेहतरीन है. अब Amazon पर इस फोन पर बड़ी छूट मिल रही है, जो इसे खरीदने का एक बेहतरीन मौका बनाती है.

Galaxy Z Fold 6 की नई कीमत और डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Fold 6 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब Amazon पर ₹1,04,799 में उपलब्ध है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,64,999 थी, यानी अब आपको इसमें 60,000 रुपये की बड़ी बचत हो रही है. यही नहीं, यदि आप चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹1,500 तक की छूट भी मिल सकती है. खासकर, Silver Shadow कलर ऑप्शन पर यह ऑफर सबसे आकर्षक है.

Samsung Galaxy Z Fold 6 के शानदार फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 6 को देखकर यह साफ होता है कि यह स्मार्टफोन किसी भी आधुनिक यूज़र के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फोन में आपको 7.6 इंच का फोल्डेबल Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो आपको शानदार व्यूइंग अनुभव देता है. इसमें 6.3 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन, जिससे आपको मल्टीटास्किंग में कोई समस्या नहीं होगी. इसके अलावा दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जो हर तरह के कंटेंट को बेहतरीन तरीके से दिखाती है. Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU के साथ यह फोन गेमिंग और परफॉर्मेंस दोनों के लिए एक आदर्श विकल्प है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए भी यह फोन खास है, क्योंकि इसमें  50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 4MP का अंडर-डिस्प्ले कवर कैमरा और 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा पावर बैकअप के लिए 4400mAh की बैटरी, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

OPPO F29 Pro 5G पर भी आकर्षक ऑफर

स्मार्टफोन खरीदने का जोश अभी थमा नहीं है! अगर आप OPPO F29 Pro 5G में भी रुचि रखते हैं, तो Flipkart पर आपको इस फोन पर भी बेहतर डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन के 8GB 128GB वेरिएंट पर असल कीमत ₹32,999 थी, लेकिन अब यह आपको ₹23,690 में मिल रहा है. इसके अलावा, आप इसे 1096 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं, जिससे आपके लिए यह और भी किफायती हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: कब और कितनी कीमत पर लॉन्च होगा Apple का मुड़ने वाला iPhone? सामने आ गया सबकुछ, जानें पूरी जानकारी