आजकल व्हाट्सएप के जरिए हम अपनी रोजमर्रा की बहुत सारी बातें, लोकेशन शेयरिंग और कामकाजी संवाद करते हैं. लेकिन एक समस्या अक्सर सामने आती है—अगर हमें किसी अनजान व्यक्ति को तुरंत मैसेज भेजना हो तो हमें उनका नंबर सेव करना पड़ता है. ऐसे में बार-बार नंबर सेव करना न सिर्फ समय की बर्बादी है, बल्कि यह कुछ लोगों के लिए झंझट भी बन सकता है. लेकिन, व्हाट्सएप पर बिना नंबर सेव किए चैट शुरू करने का एक आसान तरीका है, जिसे हम आपको इस लेख में बताएंगे.
खुद की चैट से नए चैट बॉक्स की शुरुआत
अगर आपको किसी अनजान नंबर को संदेश भेजना है, तो सबसे सरल तरीका यह है कि आप अपनी ही व्हाट्सएप चैट का इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको सबसे पहले उस व्यक्ति का नंबर कॉपी करना होगा, जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं. अब, व्हाट्सएप खोलें और अपनी खुद की चैट पर जाएं (आप इसे "You" या "My Number" के नाम से पा सकते हैं). यहां उस नंबर को पेस्ट करें. जैसे ही नंबर ब्लू लिंक में बदल जाएगा, उस लिंक पर क्लिक करें और सीधा उस नंबर की चैट विंडो खुल जाएगी, जहां आप तुरंत अपना संदेश भेज सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ तेज है, बल्कि समय बचाने वाला भी है.
रोजमर्रा के कामों में बेहद उपयोगी
यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो हर रोज़ कई अनजान नंबरों से संवाद करते हैं. जैसे कि ऑनलाइन शॉपिंग, कस्टमर सपोर्ट या किसी भी प्रकार की सर्विस से जुड़ी बातचीत करने वाले लोग. यह तरीका उन्हें फोन में अनावश्यक नंबर सेव करने से बचाता है, जिससे उनका काम काफी आसान हो जाता है. अब चाहे लोकेशन भेजनी हो, दस्तावेज भेजने हो या किसी त्वरित सवाल का जवाब देना हो, यह तरीका हर स्थिति में काम आता है.
लिंक के जरिए भी शुरू करें चैट
अगर आपको टेक्निकल तरीका पसंद है, तो व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से भी आप बिना नंबर सेव किए चैट शुरू कर सकते हैं. इसके लिए एक खास URL बनाना होता है, जिसे ब्राउज़र में खोलने पर सीधे चैट विंडो खुल जाती है. हालांकि, यह तरीका थोड़ा तकनीकी है और कुछ लोगों को मुश्किल हो सकता है. लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि काम और भी जल्दी हो, तो अपनी चैट वाला तरीका सबसे आसान और प्रभावी साबित होता है.
ये भी पढ़ें: iPhone के इस मॉडल की कीमत हुई धड़ाम, मिल रहा भारी भरकम डिस्काउंट, चेक करें ऑफर की डिटेल्स