WhatsApp में आया धांसू अपडेट, अब एक ही फोन पर चला सकेंगे कई अकाउंट्स, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

व्हाट्सऐप ने अपने iPhone यूज़र्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जिससे अब iPhone उपयोगकर्ता अपने डिवाइस पर दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे.

WhatsApp is rolling out a new feature allowing add multiple accounts on same device
Image Source: Freepik

व्हाट्सऐप ने अपने iPhone यूज़र्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जिससे अब iPhone उपयोगकर्ता अपने डिवाइस पर दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे. पहले ये फीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब iPhone यूज़र्स भी इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे. यह अपडेट व्हाट्सऐप को और भी यूज़र-फ्रेंडली बना रहा है, क्योंकि अब आईफोन यूज़र्स को दो अकाउंट चलाने के लिए व्हाट्सऐप बिजनेस या थर्ड-पार्टी ऐप्स की आवश्यकता नहीं होगी.

सेटिंग्स में आया नया अकाउंट लिस्ट सेक्शन  

व्हाट्सऐप ने इस फीचर को रोल आउट करते हुए ऐप की सेटिंग्स में एक नया 'अकाउंट लिस्ट' सेक्शन जोड़ा है, जो बीटा टेस्टर के लिए पहले ही उपलब्ध हो चुका है. इस सेक्शन के जरिए यूज़र आसानी से नया अकाउंट जोड़ सकते हैं. सेटअप प्रक्रिया फ्लेक्सिबल है, जिसका मतलब है कि यूज़र नया अकाउंट किसी नए नंबर से बना सकते हैं, या फिर वे अपने मौजूदा व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट को इस फीचर के जरिए लिंक भी कर सकते हैं. इसके अलावा, यूज़र आसानी से कनेक्ट करने के लिए QR कोड स्कैन भी कर सकते हैं.

दो अकाउंट पूरी तरह से अलग-अलग करेंगे काम 

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दोनों अकाउंट्स एक डिवाइस पर पूरी तरह से अलग-अलग काम करेंगे. इसका मतलब यह है कि दोनों अकाउंट्स के चैट बैकअप, नोटिफिकेशन प्रेफरेंस और सेटिंग्स अलग-अलग रहेंगे, ताकि दोनों अकाउंट एक-दूसरे के काम में हस्तक्षेप न करें. नोटिफिकेशन्स पर भी एक लेबल लगेगा, जिससे यूज़र को यह पहचानने में आसानी होगी कि यह नोटिफिकेशन किस अकाउंट से जुड़ी हुई है.

नए फीचर से जुड़ी अन्य अपडेट्स

इसके साथ ही, व्हाट्सऐप एक और नए फीचर पर भी काम कर रही है, जिससे यूज़र्स को यह समझने में आसानी होगी कि उनका अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है. इस फीचर में एक शॉर्ट और स्पष्ट एक्सप्लेनेशन मिलेगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि किन कारणों से अकाउंट सस्पेंड हुआ है, ताकि यूज़र को सस्पेंशन की वजह समझने में कोई समस्या न हो.

ये भी पढ़ें: Apple ने मचाया तहलका! बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी! इस ब्रांड की छिनने वाली है बादशाहत