सोचिए आप सुबह-सुबह उठते हैं और WhatsApp खोलते ही आपको ऐसे मैसेज दिखते हैं जो आपने कभी भेजे ही नहीं ऐसे में यह समझना जरूरी है कि मामला गंभीर हो सकता है. यह इस बात का संकेत है कि आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो चुका है या किसी अनजान व्यक्ति के पास इसकी एक्सेस है. ऐसे में घबराने की बजाय संयम से काम लें और तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं, ताकि कोई बड़ा नुकसान होने से पहले आप खुद को डिजिटल रूप से सुरक्षित कर सकें.
सबसे पहले अपने कॉन्टैक्ट्स को करें सतर्क
जब भी लगे कि आपका WhatsApp अकाउंट किसी और के कंट्रोल में है, सबसे पहले अपने करीबी दोस्तों, परिवार और जरूरी कॉन्टैक्ट्स को तुरंत सूचना दें. उन्हें बताएं कि आपका अकाउंट हैक हो गया है और वे किसी भी तरह की संदिग्ध लिंक, रिक्वेस्ट या पैसे की मांग को नजरअंदाज करें.
"Linked Devices" की करें जांच
WhatsApp की सेटिंग में जाकर “Linked Devices” (लिंक्ड डिवाइस) ऑप्शन खोलें. यहां आप देख सकते हैं कि कौन-कौन से डिवाइसेस से आपका अकाउंट एक्टिव है. अगर आपको कोई अजनबी डिवाइस या ब्राउज़र नजर आता है, तो बिना देरी किए “Log Out” करें. यह बहुत जरूरी स्टेप है क्योंकि अकसर हैकर्स WhatsApp Web या किसी अन्य माध्यम से लॉग-इन रहते हैं.
हैकर की एक्सेस खत्म करें
इसके बाद अपने फोन से WhatsApp को लॉग आउट करके दोबारा लॉग-इन करें. लॉग-इन करते समय जो वेरिफिकेशन कोड (OTP) SMS से आता है, वह सिर्फ आपके पास होगा. एक बार आप लॉग-इन कर लेते हैं, तो बाकी सभी डिवाइसेस से अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाता है. इस तरह आप हैकर की पहुंच खत्म कर सकते हैं.
WhatsApp सपोर्ट को करें रिपोर्ट
[email protected] पर WhatsApp को ईमेल करें और अपनी स्थिति विस्तार से बताएं. WhatsApp टीम अकाउंट सेफ्टी के लिए जरूरी कार्रवाई करती है. इसके अलावा, आप भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह कानूनी तौर पर भी जरूरी कदम है.
SIM स्वैप या नंबर चोरी की आशंका?
अगर आपको लगता है कि किसी ने आपकी सिम कार्ड क्लोन या स्वैप कर ली है, तो बिना देरी किए अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क कर SIM को ब्लॉक करवाएं और नया SIM प्राप्त करें. कई बार हैकर OTP के जरिए अकाउंट को फिर से कंट्रोल में ले सकते हैं.
टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) को करें सक्रिय
जब आप अकाउंट वापस ले लेते हैं, तो सबसे जरूरी काम है WhatsApp पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना. इसमें एक 6 अंकों का पिन सेट किया जाता है, जो हर बार लॉग-इन के समय जरूरी होगा. इसके साथ-साथ, जिन भी अकाउंट्स से आपका WhatsApp लिंक्ड है — जैसे Gmail, Facebook, या किसी बैंकिंग ऐप — उनके पासवर्ड भी तुरंत बदल दें.
बैंकिंग और UPI ऐप्स की करें निगरानी
अगर आपका WhatsApp हैक हुआ है, तो जरूरी है कि आप अपने बैंकिंग ऐप्स, UPI ट्रांज़ैक्शन्स और अन्य फाइनेंशियल ऐप्स की निगरानी करें. किसी भी अनऑथराइज्ड ट्रांज़ैक्शन या अलर्ट को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें.
भविष्य के लिए जरूरी सावधानियां
ये भी पढ़ें: Iphone की बैटरी जल्दी हो जाती है खत्म? इस टिप्स को अभी करें फॉलो, बार-बार चार्जर खोजने से मिलेगा छुटकारा