Iphone Battery Saver Tips: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. खासकर जब बात आईफोन की हो, तो उसकी परफॉर्मेंस और फीचर्स तो शानदार होते हैं, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म होना एक आम समस्या है. जब आप घर से बाहर हों और फोन की बैटरी अचानक खत्म हो जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है.
खुशकिस्मती से, आईफोन में कुछ ऐसे फीचर्स और सेटिंग्स मौजूद हैं, जिन्हें एक्टिवेट करके आप अपनी बैटरी की लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी तरीके, जिनसे आप अपने आईफोन की बैटरी को पूरे दिन चलाने में मदद कर सकते हैं.
एडेप्टिव पावर मोड ऑन करें
आईफोन 17 सीरीज में यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर चालू रहता है, लेकिन अगर आपके पास आईफोन 15 प्रो, 15 प्रो मैक्स या 16 मॉडल है तो आपको इसे मैन्युअली ऑन करना होगा. यह मोड स्क्रीन की ब्राइटनेस को नियंत्रित करता है और बैकग्राउंड में चल रही अनावश्यक एक्टिविटी को सीमित कर देता है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है.
लो पावर मोड का इस्तेमाल करें
जब आपकी बैटरी 20% से नीचे आती है तो यह मोड अपने आप चालू हो जाता है. लेकिन जरूरत पड़ने पर आप इसे पहले से भी ऑन कर सकते हैं. लो पावर मोड में फोन सिर्फ जरूरी काम ही करता है और बाकी की सभी पावर खपत करने वाली एक्टिविटीज को बंद कर देता है. इस मोड में बैटरी आइकन येलो रंग में दिखता है, जो कि एक संकेत है कि आपका फोन पावर बचा रहा है.
स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें
फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करती है, खासकर बड़े और हाई रेज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले में. स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करने से आपकी बैटरी काफी समय तक चल सकती है. आप कंट्रोल सेंटर से ब्राइटनेस स्लाइडर को नीचे कर सकते हैं या फिर ऑटो ब्राइटनेस फीचर को डिसेबल कर सकते हैं, खासकर जब आप घर के अंदर हों.
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने Zoho Mail पर बनाया अपना अकाउंट, आईडी भी की शेयर; जानें फाउंडर का क्या आया रिप्लाई