Shehbaz Girlfriend Kashish Aggarwal: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक बार फिर ड्रामा देखने को मिला. इस बार विवाद का केंद्र बनीं हैं फरहाना भट्ट और शहबाज बदेशा. फरहाना के कुछ विवादित कमेंट्स ने शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल को भड़काकर इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए मजबूर कर दिया.
हाल ही के एक एपिसोड में बहस के दौरान फरहाना ने शहबाज के लुक पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गेंडा’ कह दिया. इतना ही नहीं, फरहाना ने यह भी कहा कि शहबाज के सिर के बाल नकली हैं. यह सब देखकर कशिश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और फरहाना के व्यवहार की आलोचना की.
कशिश अग्रवाल की नाराजगी
कशिश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "सारे लोग बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलते हैं. स्टैंड लेते हैं. लेकिन आज जब शहबाज की बॉडी शेमिंग हुई, बाल नकली और गेंडा कहकर बुलाया गया, तब कोई स्टैंड नहीं ले रहा."
उन्होंने आगे कहा, "वैसे तो शहबाज मजबूत हैं, जवाब देने के लिए. लेकिन मैं बिग बॉस और सलमान सर से रिक्वेस्ट करती हूं कि इस वीकेंड के वार में इस सो-Called पीस एक्टिविस्ट को इसके लिए जरूर टोका जाए. शो में इतना नीचे गिरने पर तुम्हारे ऊपर शर्म आती है."
सलमान की डांट और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट
शहबाज बदेशा इस सीजन के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं. बता दें कि पिछले वीकेंड के वार में भी सलमान ने फरहाना को किसी कंटेस्टेंट के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई थी. अब यह देखना होगा कि क्या एक बार फिर से सलमान फरहाना को वॉर्निंग देंगे.
शो की स्थिति
‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से टीवी पर ऑन एयर है. फरहाना शुरू से ही इस सीजन का हिस्सा हैं, वहीं शहबाज वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में शामिल हुए. अगले महीने शो का विनर घोषित किया जाएगा, लेकिन फिलहाल दर्शकों की नजरें फरहाना और शहबाज के बीच बढ़ते विवाद पर हैं.
यह भी पढ़ें- देश के पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल वाले थ्रेट से मचा हड़कंप