West Bengal News: बीएसएफ के डीजी प्रवीण कुमार बंगाल के सुंदरबन और आसपास के इलाकों में ऑपरेशनल तैयारी और बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिए. बीएसएफ के डीजी ने 11 से 14 जुलाई तक सुंदरबन डेल्टा के अंदरूनी इलाकों और भारत बांग्लादेश सीमा से सटे संवेदनशील तटीय क्षेत्रों का भी दौरा किया. उन्होंने वहां तैनात जवानों की ऑपरेशनल तैयारियों को देखा. बॉर्डर सिक्योरिटी ग्रिड पर चल रहे फिनिशिंग के काम की समीक्षा की. लोगों से जुड़ने की पहल के तहत डीजी बीएसएफ ने स्थानीय निवासियों से और वहां तैनात सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की. उन्होंने जवानों को पूरा सहयोग देते हुए सीमावर्ती समुदाय का धन्यवाद दिया और जनता सुरक्षा बलों के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता दोहराई है.
ये भी पढ़ें- PoJK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना का जुल्म, भारत ने दी चेतावनी, कहा- लोगों के गुस्से..