नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड (Weather Update) जारी है. पहाड़ी इलाकों में जहां पाला गिर रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने लोगों का जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है. सोमवार को खिली धूप से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली. लेकिन आज फिर (मंगलवार) सुबह लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
दिल्ली में बदलने वाला है मौसम
दिल्ली में मौसम (Delhi Weather Update) बदलने वाला है और भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर जानकारी भी शेयर कर दी है. विभाग का कहना है कि राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. इसकी वजह से लोगों को ना सिर्फ ठंड से राहत मिलेगा बल्कि कोहरे का कहर भी होगा. दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश होने की वजह से मौसम में बड़े उलटफेर होने की संभावना है. उम्मीद है कि 31 जनवरी को हल्की बारिश या गरज के साथ हल्के छींटे पड़ सकते हैं.
अन्य राज्यों का कैसा रहेगा हाल
ठंड और कोहरे ने ना सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे उत्तर भारत में लोगों को परेशान कर रखा है. अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अनुमान जताया गया है कि दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने फरवरी में बारिश और बर्फबारी (Snowfall in Uttarakhand) होने की उम्मीद जताई है. वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई. ये फिलहाल अपनी कुछ दिन और होगी.