Weather Update: बारिश से लोगों का हाल बेहाल, जानिए कौन सी शहरों में हुई लोगों की ज़िन्दगी ठप?

Weather Update Rain leaves people in dire straits Floods in several cities

Mumbai Rain: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन और जलभराव के कारण यातायात रोकना पड़ा है. वहीं, मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भी भूस्खलन होने से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

पुणे से मुंबई जाने वाले एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक सेक्शन में टनल-2 के पास भारी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ. राहत की बात यह रही कि उस समय वहां कोई वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.