Patna School Closed: देशभर में गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. जिले में 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को पांच दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाएं 22 मई से 26 मई तक पूरी तरह बंद रहेंगी. इसके साथ ही प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है.
6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं सीमित समय तक
प्रशासन ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए भी समय में बदलाव किया है. आदेश के मुताबिक इन कक्षाओं की पढ़ाई केवल सुबह 10:30 बजे तक ही होगी. बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चों की सेहत पर असर न पड़े.
Bihar: Patna District Magistrate orders a change in school timings in view of heatwave.
— ANI (@ANI) May 21, 2026
In all schools, classes till std 5 will remain completely suspended. Classes for std 6 to std 8 to go on only till 10.30 am. Order to remain in effect from 22nd to 26th May. pic.twitter.com/M4SwBmZhix
बिहार में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां
बिहार के स्कूलों में अभी आधिकारिक गर्मी की छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं. राज्य में समर वेकेशन 1 जून से शुरू होंगे और 20 जून तक चलेंगे. यानी स्कूल करीब 20 दिनों तक बंद रहेंगे.
लखनऊ में भी शुरू हुई छुट्टियां
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए वहां भी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं. दोपहर के समय गर्म हवाओं और तपती सड़कों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
हरियाणा में समय से पहले समर वेकेशन
हरियाणा सरकार ने भी हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में समय से पहले गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 25 मई 2026 से बंद हो जाएंगे. ये छुट्टियां 30 जून तक रहेंगी और स्कूल 1 जुलाई 2026 से दोबारा खुलेंगे.
ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग