Weather Alert 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बुधवार यानी 26 अगस्त को यूपी-बिहार समेत देश के 19 राज्यों में आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है. किसानों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल समेत 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें- Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा! | CM Rekha Gupta