Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा! | CM Rekha Gupta

Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन से पहले सीएम रेखा गुप्ता पात्र महिलाओं को सौंपेंगी स्वीकृति पत्र, तालकटोरा स्टेडियम में होगा विशेष कार्यक्रम

Bharat 24

Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को अब हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को लाभार्थी महिलाओं को योजना के स्वीकृति पत्र सौंपेंगी.दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे इसको लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगी. इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को हर महीने 2,500 रुपये की राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लाभार्थी महिलाओं को बधाई भी दी है. सरकार की ओर से रक्षाबंधन से पहले इसे महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के रूप में बड़ा तोहफा बताया जा रहा है. दिल्ली सरकार के इस कदम से योजना की पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक मदद मिलेगी. रक्षाबंधन से ठीक पहले होने वाले इस कार्यक्रम को महिलाओं के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Breaking News: Bollywood को बड़ा झटका, ‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर Kuku Kohli का निधन