इन दिनों हर तरफ फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता की चर्चा हो रही है. इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर लगातार सुर्खियों में हैं. जहां एक ओर उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर उनके पुराने क्रिकेट करियर को लेकर भी नई बातें सामने आ रही हैं.
क्या क्रिकेट में नहीं मिला मौका?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर का सपना एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का था. वह अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेलते थे और एक स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे.
बताया जाता है कि उन्होंने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए ट्रायल भी दिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका. खबरों में यह भी दावा किया जाता है कि उस समय रॉजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में जगह मिली, जबकि आदित्य बाहर रह गए. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Man behind Dhurandhar : Stuart Binny!!
— Rohit (@Iam_Rohit_G) March 15, 2026
Yes, you heard it Right!!
Aditya Dhar was a Professional Cricketer who was eyeing a Spot in Under 19 World Cup 2002.
He was a promising All Rounder but Stuart Binny son of Roger Binny was selected over Aditya Dhar.
Stuart Binny Scored… pic.twitter.com/1GM4I8YhR5
साल 2002 बना टर्निंग पॉइंट
साल 2002 आदित्य धर के जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ. अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलना उनके लिए बड़ा झटका था.
एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया था कि आदित्य क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन चयन न होने के कारण वे काफी निराश हो गए थे. यही निराशा आगे चलकर उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गई.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से क्रिकेट करियर की शुरुआत
कम लोग जानते हैं कि आदित्य धर ने दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर पर क्रिकेट खेला था. वह एक ऑलराउंडर के रूप में टीम का हिस्सा रहे और लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे थे.
लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर मौका न मिलने के बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
फिल्ममेकिंग की ओर कैसे बढ़े कदम?
क्रिकेट छोड़ने के बाद आदित्य धर ने फिल्मों की ओर रुख किया. बताया जाता है कि गर्दिश देखने के बाद उनके मन में फिल्ममेकिंग के प्रति रुचि जगी.
साल 2006 में वह मुंबई पहुंचे और प्रियदर्शन के साथ इंटर्न के तौर पर काम शुरू किया. इसके बाद उन्होंने ‘काबुल एक्सप्रेस’, ‘हाल-ए-दिल’ और ‘डैडी कूल’ जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे और कई फिल्मों के डायलॉग भी लिखे.
‘उरी’ से मिली बड़ी पहचान
आदित्य धर को असली पहचान साल 2019 में मिली, जब उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन किया. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.
इसके बाद उन्होंने ‘आर्टिकल 370’, ‘धूम धाम’ और ‘बारामुल्ला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया.
‘धुरंधर’ ने बदली किस्मत
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की.
इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. इसके बाद आए सीक्वल ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां छू लीं.
ये भी पढ़ें- प्रैक्टिस से लेकर ट्रैवल तक... IPL 2026 से पहले BCCI ने लागू किए 7 नए नियम, क्या होगा इसका असर?