प्रैक्टिस से लेकर ट्रैवल तक... IPL 2026 से पहले BCCI ने लागू किए 7 नए नियम, क्या होगा इसका असर?

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 7 अहम नियम लागू किए हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में सभी 10 टीमों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.

BCCI implemented 7 new rules before IPL 2026 What will be its effect
Image Source: Social Media

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 7 अहम नियम लागू किए हैं. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में सभी 10 टीमों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. इस बार के बदलाव खेल से ज्यादा टीमों की तैयारी, अनुशासन और मैच से पहले की गतिविधियों पर केंद्रित हैं.

बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक अब कोई भी टीम अपने मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं कर सकेगी. यानी टीमों को अपनी तैयारी पहले ही पूरी करनी होगी और मैच के दिन केवल प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा.

प्रैक्टिस मैचों की सीमा तय

इस बार टीमों को ज्यादा प्रैक्टिस मैच खेलने की अनुमति नहीं होगी. हर टीम अधिकतम 2 प्रैक्टिस मैच ही खेल सकेगी. इसके अलावा प्रैक्टिस मैच खेलने से पहले बीसीसीआई से अनुमति लेना जरूरी होगा. साथ ही यह भी तय किया गया है कि कोई भी प्रैक्टिस मैच साढ़े तीन घंटे से ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए.

प्रैक्टिस नेट्स को लेकर सख्ती

प्रैक्टिस नेट्स के उपयोग को लेकर भी नियम कड़े किए गए हैं. हर टीम को अलग नेट्स दिए जाएंगे और कोई भी टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी, भले ही वे खाली क्यों न हों.

पिच पर प्रैक्टिस के नियम

जिस पिच पर कोई भी होम टीम अपना पहला मैच खेलेगी, उस पर मैच से 4 दिन पहले तक प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी. हालांकि टीमों को अभ्यास के लिए अलग विकेट दिए जाएंगे, जहां वे रेंज हिटिंग, थ्रोडाउन, रन-अप और अन्य ड्रिल्स कर सकेंगी. अगर टीमें एक के बाद एक प्रैक्टिस करती हैं, तो हर बार नई पिच तैयार की जाएगी. होम टीम को प्रैक्टिस में प्राथमिकता भी मिलेगी.

खिलाड़ियों के साथ यात्रा पर नियम

इस बार खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों को उनके साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और मैच के लिए टीम बस से ही आना-जाना होगा. इससे टीम अनुशासन और फोकस बनाए रखने में मदद मिलेगी.

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर लगे एलईडी (LED) बोर्ड के पास बैठने से मना कर दिया है. यह नियम सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखकर लागू किया गया है.

ये भी पढ़ें- खामेनेई को मारने का सबसे अच्छा मौका... नेतन्याहू ने ट्रंप को किया था कॉल, कैसे हुई हमले की प्लानिंग?