Lava Bold N2 Pro: भारत में Lava ने अपने नए स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास है जो कम बजट में एक शक्तिशाली और फीचर्स से भरा फोन चाहते हैं. इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी, और Android 15 जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप 8 हजार रुपये तक के बजट में एक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N2 Pro की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर उपलब्ध होगा और आपको ऑरोरा गोल्ड और एक्लिप्स ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा. अगर हम इस स्मार्टफोन के मुकाबले की बात करें, तो यह Redmi A5, Samsung Galaxy M07 और Ai Plus Pulse 2 जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है.
Lava Bold N2 Pro के स्पेसिफिकेशन
ऑपरेटिंग सिस्टम और अपडेट
Lava Bold N2 Pro Android 15 पर काम करता है और इसमें ड्यूल सिम (नैनो नैनो) का सपोर्ट है. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस स्मार्टफोन को Android 16 का अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जिससे यह फोन आने वाले समय में भी अपडेटेड रहेगा.
चिपसेट और परफॉरमेंस
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो 4GB रैम के साथ आता है. यह चिपसेट आपको सहज और तेज अनुभव देगा, चाहे आप मल्टीटास्किंग कर रहे हों या गेमिंग का मजा ले रहे हों.
कैमरा सेटअप
अगर आप फोटोग्राफी के शौकिन हैं, तो Lava Bold N2 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी देने में सक्षम है. इसके अलावा, सेल्फी प्रेमियों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छे सेल्फी शॉट्स लेने में मदद करेगा.
डिजाइन और आईपी रेटिंग
फोन को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग प्राप्त है, जो इसे पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित रखता है. इसके अलावा, यह स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है.
स्क्रीन और डिस्प्ले
Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इस डिस्प्ले पर आप स्मार्टफोन के हर कोने का खूबसूरती से अनुभव कर सकेंगे, चाहे आप गेम खेल रहे हों या वीडियो देख रहे हों.
कनेक्टिविटी और बैटरी
इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4G LTE और GPS जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स हैं, जो आपके स्मार्टफोन अनुभव को और बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा, 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और लंबे समय तक बिना रुके चलने में सक्षम है.
ये भी पढ़ें: Upcoming Smartphone: हो जाइए तैयार! OnePlus से लेकर Oppo तक..अप्रैल में आ रहे हैं ये दमदार स्मार्टफोन