स्मार्टफोन बाज़ार में एक बार फिर हलचल मचने जा रही है, क्योंकि Vivo भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज फोन Vivo V60e लॉन्च करने जा रहा है. यह हैंडसेट 7 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा. कंपनी ने इस लॉन्चिंग से पहले ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज जारी कर दिया है, जहां इसके कुछ खास फीचर्स की झलक दी गई है.
Vivo V60e दो खूबसूरत रंगों में बाजार में आएगा. Elite Purple, Noble Gold, दोनों कलर वेरिएंट्स को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. फोन की बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग को प्रीमियम टच दिया गया है, जो पहली नज़र में ही आकर्षित करता है.
200MP कैमरा से फोटोग्राफी का नया अनुभव
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Vivo V60e उन लोगों के लिए खास है जो हाई-क्वालिटी मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं.रियर साइड पर 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है.फ्रंट कैमरा भी दमदार है. 50MP सेल्फी शूटर के साथ, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने का वादा करती है. इसके साथ मिलेगा. 90W फास्ट चार्जिंग, जिससे फोन मिनटों में चार्ज होगा.इसके अलावा डिवाइस को IP68/IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट है.
AI फीचर्स के साथ स्मार्ट फोटोग्राफी
Vivo V60e के कैमरा सिस्टम को और खास बनाते हैं इसके AI-बेस्ड पोर्ट्रेट मोड्स. कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें, चार नए AI पोर्ट्रेट फीचर मिलेंगे. ये मोड खासतौर पर भारतीय फेस्टिव सीजन और यूज़र्स के चेहरे के हाव-भाव को समझते हुए तैयार किए गए हैं. कंपनी ने कुछ कैमरा सैंपल्स को अपने पोर्टल पर भी दिखाया है, जिनमें AI मोड और नॉर्मल कैमरे के बीच की क्वालिटी का साफ फर्क देखा जा सकता है.
संभावित कीमत और उपलब्धता
हालांकि वीवो ने अभी Vivo V60e की पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हैंडसेट ₹25,000 से ₹30,000 के बीच की कीमत में आ सकता है.
यह भी पढ़ें: अब एमिरेट्स फ्लाइट्स में पावर बैंक का इस्तेमाल नहीं! जानें नई गाइडलाइन