भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वीवो ने अपने बजट पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया Vivo T5e लॉन्च कर दिया है. कम कीमत में लंबे बैटरी बैकअप, लेटेस्ट एंड्रॉयड 16, AI आधारित स्मार्ट फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं. आकर्षक डिजाइन और नए सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ कंपनी इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है.
कीमत, उपलब्धता और डिजाइन
Vivo T5e की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. स्मार्टफोन की बिक्री वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है. कंपनी ने इसे मैट फिनिश फ्रेम के साथ पेश किया है और यह शैडो ग्रे तथा एरो ब्लू जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम लुक देने का काम करते हैं.
डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में 6.74 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करता है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें यूनिसोक T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है. सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा सेटअप के साथ AI Cutout और Vivo DocMaster जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. वहीं AI Creation टूल कंटेंट को समरी करने, ट्रांसलेट करने और री-राइट करने जैसी सुविधाएं देता है, जिससे यह फोन केवल फोटोग्राफी ही नहीं बल्कि प्रोडक्टिविटी के लिहाज से भी उपयोगी बन जाता है.
बैटरी, ड्यूरेबिलिटी और अन्य खूबियां
Vivo T5e में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, म्यूजिक प्लेबैक, सोशल मीडिया और वॉयस कॉलिंग का साथ देती है. इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, वेट हैंड और ग्रीसी हैंड टच सपोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे यह कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर उपयोग अनुभव देने का दावा करता है.
ये भी पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, AI फीचर्स के चलते बढ़ सकती है कीमत! जानें क्या होगा खास