विराट कोहली के IPL भविष्य को लेकर बढ़ीं चिंता, कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू को लेकर किया बड़ा फैसला; क्या आ रहा है करियर का अंत?

Virat Kohli IPL News: विराट कोहली की वापसी का इंतजार अब खत्म होने को है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर सवालों का साया भी मंडरा रहा है. 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही वनडे सीरीज में कोहली मैदान पर फिर से नजर आएंगे.

Virat Kohli IPL future major decision regarding contract renewal is his career coming to an end
Image Source: ANI/ File

Virat Kohli IPL News: विराट कोहली की वापसी का इंतजार अब खत्म होने को है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर सवालों का साया भी मंडरा रहा है. 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो रही वनडे सीरीज में कोहली मैदान पर फिर से नजर आएंगे. हालांकि, फैंस के दिलों में यह सवाल जरूर है कि क्या यह उनके करियर की आखिरी बड़ी सीरीज होगी? 

चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल, विराट की चमक देखकर हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक खेलते रहें. लेकिन हाल ही में आई एक खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि कोहली ने आईपीएल की अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ एक महत्वपूर्ण कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू करने से इनकार कर दिया है, जिससे उनकी आईपीएल से विदाई की अटकलें तेज हो गई हैं.

आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर उठे सवाल

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 की तैयारी के दौरान एक अहम फैसला लिया है. खबरों के मुताबिक, कोहली ने अपनी टीम आरसीबी के साथ जुड़ी एक बड़ी डील को आगे बढ़ाने से मना कर दिया है. यूट्यूबर रोहित जुगलान ने अपने एक वीडियो में बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट आईपीएल का सीधे तौर पर नहीं है, लेकिन इसका कनेक्शन आरसीबी से है. इस कदम ने क्रिकेट फैंस के बीच नया उत्सुकता और चिंता दोनों ही पैदा कर दी है.

आईपीएल से संन्यास की चर्चाओं को हवा?

कोहली के इस फैसले के बाद यह कयास लगाने लगे गए हैं कि यह उनकी आईपीएल यात्रा के अंत की शुरुआत हो सकती है. विशेषज्ञों और फैंस का मानना है कि जैसे-जैसे विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पीछे हटेंगे, वैसे-वैसे आईपीएल से भी उनका दूरी बनाना तय है. कोहली खुद कई बार कह चुके हैं कि वे आरसीबी को कभी नहीं छोड़ेंगे; या तो वहीं खेलेंगे या फिर पूरी तरह से क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. ऐसे में यह नया कदम उनकी भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल खड़े करता है और आरसीबी समर्थकों के दिलों में बेचैनी बढ़ाता है.

अगले सीजन तक फैसला स्पष्ट हो जाएगा

आईपीएल का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने वाला है, जबकि खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज़ की आखिरी तारीख 15 नवंबर बताई जा रही है. इसके बाद दिसंबर में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा, जिसमें विराट कोहली के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है. तब तक कोहली अपनी टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर जोरदार प्रदर्शन कर फैंस के दिलों को बहलाने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें- कट्टरपंथियों के हाथों की कट्ठपुतली बने यूनुस! बांग्लादेश में हिंदूओं पर हमले को बताया झूठा, भारत को लेकर बोली ये बात