कहते हैं बच्चों की खुशी सबसे सरल और सच्ची होती है, जो छोटी-छोटी बातों में भी झलकती है. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला दृश्य ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में देखने को मिला, जहां टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक नन्हें फैन को ऑटोग्राफ दिया. उस बच्चे की खुशी और उत्साह देखकर ऐसा लगा जैसे उसने पूरी दुनिया जीत ली हो. विराट कोहली से मिलने के बाद बच्चा खुद को संभाल नहीं पा रहा था, खुशी में वह उछलता, भागता और पार्क में गुलाटी मारता नजर आया. इस नन्हे फैन की मासूमियत ने दर्शकों के दिल को छू लिया है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. पर्थ में होने वाले पहले मैच से पहले विराट ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी कुछ पल निकाले और फैंस को ऑटोग्राफ देकर उनका दिन खास बना दिया.
नन्हे फैन की खुशी ने जीता सबका दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पर्थ के मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली अपने फैंस के बीच समय निकालकर ऑटोग्राफ दे रहे हैं. एक छोटा बच्चा जब विराट के पास पहुंचा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. उसने जैसे ही ऑटोग्राफ लिया, वह खुशी से उछल पड़ा, भागा और पार्क में मस्ती करते हुए गुलाटी तक मारने लगा. यह प्यारा सा नजारा दर्शाता है कि किसी आइडल से मिलने का सपना बच्चों के लिए कितना खास होता है.
विराट कोहली का मोटिवेशनल पोस्ट भी हुआ वायरल
वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "आप वास्तव में तभी हार मानते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं." इस पोस्ट को लेकर फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अधिकांश मानते हैं कि विराट अभी भी वनडे क्रिकेट में पूरी ताकत से लड़ने को तैयार हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम की पूरी सूची
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.
यह भी पढ़ें: तीन मैचों में पूरी टीम ऑलआउट, बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन पर भड़के फैंस...खिलाड़ी ने शेयर किया भावुक पोस्ट