Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो लोगों के दिल को छू जाए या हंसी का तूफान ले आए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. कई बार बिना किसी तैयारी या स्क्रिप्ट के रिकॉर्ड किया गया एक छोटा-सा पल इंटरनेट पर धमाल मचा देता है. इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मासूम बच्चों की बेबाक बातों ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती पार्क में खेल रहे बच्चों के पास जाती है. वह कैमरा ऑन कर बच्चों से सामान्य-सा सवाल पूछती है, “बड़े होकर तुम लोग क्या बनना चाहते हो?” आमतौर पर ऐसे सवालों पर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या पुलिस बनने की बात करते हैं, लेकिन यहां कहानी ने अलग ही मोड़ ले लिया.
इसी दौरान बच्चों में से एक बच्चा पलटकर उसी लड़की से सवाल कर देता है, “पहले आप बताओ, आप क्या बनोगी?” यह सवाल सुनकर लड़की मुस्कुराते हुए जवाब देती है, “मैं तो बड़ी हो चुकी हूं.” लेकिन इसके बाद बच्चों की मासूमियत ने जो अगला सवाल किया, वही पूरे वीडियो की जान बन गया.
इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) December 26, 2025
दीदी डर गई.. दीदी डर गई 🤭😂 pic.twitter.com/QqHSzKYqV8
बच्चों का मासूम सवाल और लड़की की चुप्पी
बच्चों ने बिना किसी झिझक के पूछा, “तो कुछ बनी क्यों नहीं?” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी बच्चे जोर-जोर से हंसने लगते हैं. कुछ सेकंड के लिए लड़की चुप रह जाती है, मानो उसे समझ ही नहीं आ रहा हो कि क्या जवाब दे. फिर उसका चेहरा उतर जाता है और वह थोड़े नाराज अंदाज में वहां से चली जाती है. यही पल सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. बच्चों की सादगी और उनकी बिना फिल्टर वाली बात ने वीडियो को बेहद मजेदार बना दिया है.
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
इस वीडियो को X पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “इतना पर्सनल नहीं जाना था, बच्चे मन के सच्चे… दीदी डर गई, दीदी डर गई.” वीडियो को अब तक 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “बच्चों से सवाल पूछना भारी पड़ गया.” एक अन्य यूजर ने कहा, “ये सवाल तो सीधे आत्मा तक चला गया.” वहीं एक और कमेंट में लिखा गया, “बच्चे सच बोलते हैं, इनके पास कोई फिल्टर नहीं होता.”
मासूमियत में छुपा बड़ा सच
यह वायरल वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि बच्चों की बातें भले ही मासूम हों, लेकिन कई बार उनमें ऐसा सच छिपा होता है जो बड़ों को भी सोचने पर मजबूर कर देता है. सोशल मीडिया पर यह क्लिप न सिर्फ लोगों को हंसा रही है, बल्कि यह भी याद दिला रही है कि सवाल पूछने से पहले यह भी सोचना चाहिए कि कहीं जवाब खुद पर ही भारी न पड़ जाए.
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: न्यू ईयर के पहले दिन भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं तो पूरे साल झेलनी पड़ेगी पैसों से जुड़ी ये समस्या