अच्छा आदमी नहीं है... जिसने दिया फिल्म में ब्रेक, उसको लेकर ऐसा क्यों बोलीं वायरल गर्ल मोनालिसा?

Monalisa Sanoj Mishra Conroversy: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा का कहना है कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया.

Viral girl Monalisa made serious allegations against director Sanoj Mishra know the whole matter
Image Source: Social Media

Monalisa Sanoj Mishra Conroversy: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा का कहना है कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया.

मोनालिसा ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने परिवार को भी दी थी, लेकिन परिवार ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने कहा कि उनके साथ गलत हुआ है और उन्हें इंसाफ चाहिए. बात करते समय वह भावुक भी हो गई थीं.

डायरेक्टर ने आरोपों को बताया गलत

मोनालिसा के आरोपों के बाद सनोज मिश्रा ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. उनका कहना है कि मोनालिसा पहले उनके बारे में अच्छा बोलती थीं, लेकिन अचानक उनका बयान बदल गया.

मोनालिसा ने केरल के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. यह शादी उन्होंने मंदिर में सादे तरीके से की. अब वह कोच्चि में रह रही हैं. शादी के बाद उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी.

परिवार शादी के खिलाफ था

मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता उनकी शादी किसी रिश्तेदार से कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि वह उस रिश्ते को भाई जैसा मानती थीं, इसलिए शादी संभव नहीं थी. मोनालिसा ने बताया कि उनके पति शुरुआत में शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने खुद उन्हें मनाया. उनके अनुसार यह पहली नजर का प्यार था, जो कुंभ मेले के दौरान शुरू हुआ.

अपनी पहचान नहीं बदलेंगी

मोनालिसा ने यह भी साफ किया कि शादी के बाद भी वह अपना नाम नहीं बदलेंगी और पहले की तरह ही अपनी पहचान बनाए रखेंगी. मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा अब अपनी शादी और आरोपों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Asiya Andrabi News: कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को सजा, UAPA के तहत Delhi Court का बड़ा