'लव एंड वॉर' से लेकर 'महावतार' तक... बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार हैं विक्की कौशल, इन 5 फिल्मों में उड़ाएंगे गर्दा

Vicky Kaushal Upcoming Films: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्की कौशल 16 मई, 2026 को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन फिल्मों की वजह से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.

Vicky Kaushal birthday Upcoming Movies Mahavatar Love and war
Image Source: Social Media

Vicky Kaushal Upcoming Films: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्की कौशल 16 मई, 2026 को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन फिल्मों की वजह से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. उनके फैंस हर बार उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस जन्मदिन पर जानते हैं उनके आने वाली फिल्मों के बारे में, जिनके लिए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

'लव एंड वॉर' 

विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

'महावतार' 

विक्की की अपकमिंग फिल्म 'महावतार' दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से देखने को मिलेगी. इस माइथोलॉजिकल ऐतिहासिक ड्रामा में वह भगवान परशुराम यानी चिरंजीवी परशुराम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं और निर्देशक अमर कौशिक हैं.

'तख्त' 

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्मों में फिल्म 'तख्त' भी शामिल है. ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं. विक्की इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका निभाएंगे. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

'एक जादूगर' 

विक्की की फिल्म 'एक जादूगर' भी जल्द रिलीज होने वाली है. शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की एक जादूगर का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म शूजित सरकार की राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसमें विक्की की एक्टिंग के नए रंग देखने को मिलेंगे.

'3 इडियट्स' का सीक्वल

साल 2009 में आई सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल भी विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्मों की सूची में शामिल हो सकता है. राजकुमार हिरानी की यह फिल्म आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी के साथ काफी पसंद की गई थी. पिंकविला के अनुसार, मेकर्स और विक्की के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है. इस फिल्म को '4 इडियट' के नाम से रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: विदेश के बाद अब भारत में ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन स्ट्रीम होगी रणवीर सिंह की फिल्म