विदेश के बाद अब भारत में ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन स्ट्रीम होगी रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar The Revenge OTT: रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है. लंबे समय से फिल्म की OTT रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है.

OTT release date Dhurandhar 2 has been revealed in India Ranveer Singh film streamed on this day
Image Source: Social Media

Dhurandhar The Revenge OTT: रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है. लंबे समय से फिल्म की OTT रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस स्पाई-एक्शन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई थी और अब इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था. पहले पार्ट की सफलता के बाद इसके दूसरे हिस्से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भी थिएटर में खूब सुर्खियां बटोरीं. हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार कहानी और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की वजह से यह फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही. अब मेकर्स इसे OTT प्लेटफॉर्म पर एक खास अंदाज में पेश करने जा रहे हैं.

इस दिन OTT पर रिलीज होगी फिल्म

भारत में यह फिल्म 4 जून 2026 को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर के साथ पेश की जाएगी. इसके बाद 5 जून से दर्शक फिल्म को पूरी तरह स्ट्रीम कर सकेंगे. हाल ही में जियो हॉटस्टार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई. वहीं अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की तैयारी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

दर्शकों को मिलेगा अनदेखा और एक्सटेंडेड कट

OTT रिलीज को खास बनाने के लिए मेकर्स ने फिल्म में कुछ नया कंटेंट भी जोड़ा है. जानकारी के मुताबिक, 4 जून को रिलीज होने वाले 30 मिनट के प्री-शो में फिल्म की मेकिंग, पर्दे के पीछे की झलकियां, कलाकारों की बातचीत और शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से दिखाए जाएंगे.

इसके अलावा OTT वर्जन में फिल्म का रॉ और अनकट कट भी शामिल होगा. इसमें कई एक्सटेंडेड सीन, हटाए गए मोमेंट्स और अतिरिक्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. यही वजह है कि थिएटर में फिल्म देख चुके दर्शक भी इसके डिजिटल वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर किया था बड़ा धमाका

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर: d रिवेंज’ ने दुनियाभर में करीब 1800 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में भी फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. मजबूत थिएटर रन की वजह से मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज को कुछ समय के लिए टाल दिया था ताकि सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन पूरी तरह खत्म हो सके.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं. फिल्म के दमदार डायलॉग्स, इमोशनल कहानी और बड़े स्तर के एक्शन सीन्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया. 

खास तौर पर रणवीर सिंह के इंटेंस लुक और परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी. अब OTT रिलीज के साथ एक बार फिर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है और फैंस इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या भारत खत्म करेगा मिडिल ईस्ट का तनाव? रूस ने भारत को बताया ‘शांति का पुल’, जानें पूरा मामला