Vibrant Gujarat Summit: Manuskh Mandaviya का बड़ा दावा! Gujarat बन रहा Investors की पहली पसंद!

Vibrant Gujarat Summit: मनसुख मांडविया बोले- टैक्स बोझ घटने से बढ़ी लोगों की क्रय शक्ति, 7.5% की रफ्तार से बढ़ रही अर्थव्यवस्था

Bharat 24

Vibrant Gujarat Summit: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत की आर्थिक विकास दर और देश में बढ़ती क्रय शक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था तब तेजी से आगे बढ़ती है, जब देश में आर्थिक गतिविधियां और पैसे का सर्कुलेशन बढ़ता है. इसके लिए आम नागरिक की परचेजिंग पावर यानी क्रय शक्ति का मजबूत होना जरूरी है.

वाइब्रेंट गुजरात से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि जब लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचता है, तो उनकी खरीदारी की क्षमता बढ़ती है. इससे बाजार में मांग बढ़ती है और इसका सीधा असर मैन्युफैक्चरिंग तथा रोजगार पर पड़ता है. मनसुख मांडविया ने कहा कि नागरिकों की जेब में पैसा तब बचता है, जब उन पर टैक्स का बोझ कम होता है. उन्होंने टैक्स व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि वैट के बाद जीएसटी और फिर जीएसटी 2.0 जैसी व्यवस्थाओं के जरिए टैक्स बोझ को लगातार कम करने की दिशा में काम हुआ है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: Delhi में आज जारी होगा SIR Draft Roll! 47.7 लाख वोटर्स के नाम छूटने की आशंका