Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है. हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कई इलाकों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है. भूकंप के करीब 30 घंटे बीत जाने के बावजूद बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. हर सफल रेस्क्यू के साथ लोगों के दिलों में उम्मीद फिर से जाग उठती है कि अभी भी कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.
मलबे से सुरक्षित निकली चीनी महिला
राहत अभियान के दौरान सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य उस समय सामने आया जब बचावकर्मियों ने एक ढही हुई इमारत के मलबे में फंसी चीनी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू टीम ने भारी कंक्रीट और छत के हिस्सों को काटकर उसे बाहर निकाला. बाहर आते ही महिला ने मुस्कुराते हुए राहतकर्मियों का धन्यवाद किया. उसके इन शब्दों ने पूरे देश में उम्मीद और मानवता की नई मिसाल पेश की.
🇨🇳🇻🇪 Una ciudadana de origen chino fue rescatada de entre los escombros tras el terremoto en Venezuela. "¡Gracias a todos!", gritó al final en señal de agradecimiento. pic.twitter.com/ViCnnCin2p
— Alerta Mundial (@AlertaMundoNews) June 25, 2026
82 वर्षीय महिला के जीवित मिलने का दावा
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि 82 वर्षीय एस्कारलेट को जीवित बचा लिया गया है. पोस्ट में लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कोई उनके परिजनों को जानता हो तो उन्हें इस बारे में सूचना दे. हालांकि प्रशासन ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
#ATENCION 🚨Encontraron con vida a esta señora, se llama Escarlet y tiene 82 años.
— Cristian Crespo F. 🇨🇺 (@cristiancrespoj) June 25, 2026
Si la reconocen avísenle a sus familiares.#Venezuela pic.twitter.com/vkbjyqV8Dv
बच्चे को भी बचाया गया
राहत अभियान के दौरान एक छोटे बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बचाव टीम का उत्साह बढ़ा है. वहीं 12 वर्षीय सैमुअल ब्रिटो के अब भी मलबे में फंसे होने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह अपना दाहिना हाथ नहीं हिला पा रहा है. हालांकि अधिकारियों की ओर से उसके रेस्क्यू को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
नन्हे पिल्ले का रेस्क्यू भी बना चर्चा का विषय
पिंटो सालिनास इलाके से एक और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई. यहां बचाव दल ने मलबे में दबे एक छोटे पिल्ले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस मासूम जीव का बच जाना लोगों के लिए इस कठिन समय में उम्मीद और संवेदना का प्रतीक बन गया.
भूकंप के बाद कई लोग अब भी अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं. एक युवा वेनेजुएलाई नागरिक ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए बताया कि उसके परिवार के कई सदस्य कैटिया ला मार क्षेत्र में मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. उसने बचाव एजेंसियों से जल्द सहायता पहुंचाने की गुहार लगाई है.
🇻🇪 This is Catia La Mar, Venezuela, destroyed after yesterday's powerful earthquakes.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 25, 2026
Source: @TabzLIVE / Writer: Oliver https://t.co/aBT9udGupz pic.twitter.com/0X5mUbGxkf
235 लोगों की मौत
रिपोर्टों के अनुसार बुधवार शाम महज 40 सेकंड के अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिन्होंने देश के मध्य तटीय इलाकों और राजधानी कराकस में भारी तबाही मचा दी. कई इमारतें धराशायी हो गईं, बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो गईं और लगातार महसूस किए जा रहे झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार शाम तक इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हो चुकी थी, जबकि घायलों और लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है.
ये भी पढ़ें: होर्मुज पर नए युद्ध की आहट! ईरान ने अब इस देश पर मिसाइल बरसाने की दी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला