नई दिल्ली न्यूज डेस्क: अपने घर को सजाने के लिए लोग घर में पौधे लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ये पौते केवल सजावट ही नहीं ऊर्जा पर भी बहुत असर डालते हैं. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर या ऑफिस में लगाने से नकारात्मक दोष खत्म होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है. इन्हीं पौधे में से एक है मनी प्लांट. इसे (Money Plant) धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. इसलिए वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं. तो चलिए जानते हैं...
मनी प्लांट में बांधे ये धागा
घर में मनी प्लांट लगाने से घर के सदस्यों की आय बढ़ती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का रिबन या रेशमी धागा बांधने से उन्नति तेजी से होती है. आप चाहे तो कलावा भी बांध सकते हैं. आप माता लक्ष्मी का दिन यानी शुक्रवार को मनी प्लांट की जड़ में लाल धाग बांधेंगे तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आर्थिक तंगी की परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा नौकरी-व्यापार की तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाएंगी.
मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का ख्याल रखें
- मनी प्लांट लगाने का फायदा तभी मिलेगा जब इसे लेकर नियमों का पालन किया जाता है.
- मनी प्लांट को कभी भी भी उत्तर या पूर्व दिशा में न लगाएं.
- प्लास्टिक के गमले या प्लास्टिक की बोतल में मनी प्लांट को ना लगाएं.
- हमेशा मनी प्लांट को कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में ही लगाएं.
- इसकी बेल को जमीन में ना फैलने दें. इसे ऊपर की ओर रखें.
- मनी प्लांट की बेल का ऊपर जाने का मतलब तरक्की से होता है.
- मनी प्लांट में शुक्रवार के दिन कच्चा दूध मिश्रित पानी डालें.
- ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं और घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती.