Valentine Week Love Rashifal: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, इस वीक किसे मिलेगा प्यार? जानें अपना राशिफल

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन प्यार का सप्ताह इससे पहले ही शुरू हो जाता है.

Valentine Week Love Rashifal Who will get love Know your horoscope
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Valentine Week Rashifal: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन प्यार का सप्ताह इससे पहले ही शुरू हो जाता है. 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइनाइन वीक की शुरुआत होती है. इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है. यह पूरा सप्ताह सिर्फ तोहफे देने का नहीं होता, बल्कि अपने रिश्ते को समय देने, दिल की बात कहने और भावनाओं को खुलकर जताने का भी मौका देता है.

7 से 14 फरवरी 2026 तक का वैलेंटाइन वीक कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे, तो कुछ को अपने प्यार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में भी कोई खास व्यक्ति आ सकता है. आइए जानते हैं इस पूरे सप्ताह का प्रेम राशिफल.

7 से 14 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का असर

7 से 14 फरवरी 2026 के बीच बुध, शुक्र और सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे. इससे रिश्तों में बातचीत बढ़ेगी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा.

  • 7 फरवरी को रोज डे के दिन बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा.
  • 11 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.
  • 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में आएंगे.
  • 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और शाम को नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिससे प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ने के योग बनते हैं.

Valentine Week Love Rashifal

मेष राशि

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे. छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से रिश्ता संभल जाएगा.

वृषभ राशि

इस राशि वालों को इस सप्ताह संभलकर चलने की जरूरत है. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. बातचीत से समस्याएं सुलझ सकती हैं.

मिथुन राशि

आपकी लव लाइफ में खुशियां आएंगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. सप्ताह के अंत तक रिश्ते और मजबूत होंगे.

कर्क राशि

शुरुआत में रिश्ते में तनाव रह सकता है. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी हो सकती है. धैर्य रखें, वैलेंटाइन डे तक स्थिति बेहतर होगी.

सिंह राशि

यह सप्ताह प्रेम के लिए शुभ है. पार्टनर का साथ मिलेगा और रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है.

कन्या राशि

लव लाइफ में खुशियां रहेंगी. कुछ लोगों के लिए शादी की बात आगे बढ़ सकती है. यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा.

तुला राशि

प्रेम संबंध मजबूत होंगे. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है. रिश्ता और गहरा होगा.

वृश्चिक राशि

शुरुआत में प्यार बढ़ेगा, लेकिन बीच में मतभेद हो सकते हैं. शांत रहना जरूरी होगा.

धनु राशि

यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. भावनाओं पर काबू रखें और कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.

मकर राशि

पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी. भविष्य को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

कुंभ राशि

लव लाइफ में रौनक रहेगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नए रिश्ते बनने के योग हैं.

मीन राशि

यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी, हालांकि अंत में थोड़ी बेचैनी हो सकती है.

जरूरी सूचना- यह राशिफल सामान्य ज्योतिष पर आधारित है. व्यक्ति विशेष की कुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! देखें अपना राशिफल