पुलिस की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, एक लाख पदों पर निकलेगी भर्ती; सीएम योगी का बड़ा ऐलान

UP Police New Recruitments: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे यूपी के लाखों युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीदें जगी हैं. सीएम योगी ने बताया कि इस बार यूपी पुलिस में एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी.

UTTAR PRADESH preparing for the police force recruitment for one lakh posts will be announced CM Yogi
Image Source: Social Media

UP Police New Recruitments: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे यूपी के लाखों युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीदें जगी हैं. सीएम योगी ने बताया कि इस बार यूपी पुलिस में एक लाख नई भर्तियां की जाएंगी. 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी होमगार्ड में भी 41,000 से ज्यादा भर्तियों के लिए परीक्षा हो चुकी है. प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड इस साल करीब 1 लाख नई भर्तियां करेगा, जिसमें होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई समेत अन्य कई पद शामिल होंगे.

पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था बेहतर

सीएम योगी ने बताया कि पहले, यानी 2017 से पहले, पुलिस ट्रेनिंग के लिए सिर्फ 3,000 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था थी. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. 2025 तक 60,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती के बाद अब यूपी में एक साथ 60,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता है.

खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका

सीएम ने यह भी बताया कि यूपी पुलिस में अब कुशल खिलाड़ियों को भी भर्ती किया जा रहा है. यूपी देश का पहला राज्य है, जिसने 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को पुलिस में शामिल किया है. इसका असर यह हुआ है कि जब भी कोई खेल प्रतियोगिता होती है, यूपी पुलिस का प्रदर्शन सबसे अच्छा होता है.

पुलिस भर्ती में लगातार बढ़ोतरी

सीएम योगी ने यह भी बताया कि पिछले 9 सालों में यूपी पुलिस ने 2 लाख 19 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की है. यह संख्या कई राज्यों की कुल पुलिसकर्मियों की संख्या से भी ज्यादा है.

नियुक्ति पत्र वितरण

सीएम योगी ने हाल ही में लखनऊ में एक कार्यक्रम में यूपी पुलिस के दूरसंचार विभाग के लिए 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान उन्होंने भर्ती होने वाले युवाओं से बातचीत भी की और बताया कि यूपी पुलिस में भर्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा. इस ऐलान से यूपी के युवाओं को पुलिस में नौकरी पाने का अच्छा मौका मिल सकता है.

 ये भी पढ़ें-Super El Nino: पानी की किल्लत, भयंकर गर्मी... भारत में कैसा होगा सुपर अल-नीनो का असर? चेतावनी जारी