UP: सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है, जिससे युवाओं का भरोसा बढ़ा है.

Uttar pradesh news jobs CM Yogi gave appointment letters to 665 nursing officers
Image Source: Social Media

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है, जिससे युवाओं का भरोसा बढ़ा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में राज्य सरकार ने करीब 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि इन नियुक्तियों पर पारदर्शिता को लेकर कोई सवाल नहीं उठा है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार की गई है, जिससे न्यायालय के हस्तक्षेप की भी जरूरत नहीं पड़ी.

2017 से पहले और अब में बड़ा अंतर

उन्होंने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले भर्तियां अक्सर विवादों में रहती थीं और कई प्रक्रियाएं अटक जाती थीं. लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. आज बड़ी संख्या में युवा सरकारी सिस्टम से जुड़ रहे हैं, जो ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर हैं और राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं.

यूपी की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राज्य पहले “बीमारू” कहलाता था, वह आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. पहले जहां सरकार को वेतन देने में दिक्कत होती थी, वहीं अब राज्य राजस्व सरप्लस की स्थिति में पहुंच चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी पिछले वर्षों में लगभग तीन गुना तक वृद्धि हुई है.

भ्रष्टाचार पर सख्ती और जीरो टॉलरेंस

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सिर्फ अपराधियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भी “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है. भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह का मानव हस्तक्षेप कम किया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे. यही वजह है कि हर सप्ताह किसी न किसी विभाग में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- 11वें दिन भी 'धुरंधर 2' का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर कर रहा कमाल; जानें अबतक का कलेक्शन