उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मियों और संविदा कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा की कि अब राज्य सरकार सफाई कर्मियों की सैलरी सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी. यानी अब यह भुगतान आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए नहीं, बल्कि सीधे सरकारी कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा. यह बदलाव उन लाखों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है जो लंबे समय से पारदर्शिता और समय पर वेतन की मांग कर रहे थे.
इससे पहले सोमवार को 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और उन्हें ज़रूरी किट्स भी वितरित कीं. इस मौके पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के योगदान की जमकर सराहना की और कहा कि वे न केवल शहरों को साफ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि दूसरों की सेहत के लिए अपनी सेहत को दांव पर लगाते हैं.
मुफ्त इलाज के लिए दिए जाएंगे कार्ड
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि सभी सफाई कर्मियों को केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाले कार्ड दिए जाएंगे. इसके अलावा, जल्द ही सफाई कर्मियों के खातों में 16,000 से 20,000 रुपये तक की धनराशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
विपक्ष पर भी साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने राजनीतिक विरोधियों पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, “जो लोग भगवान श्रीराम का अपमान करते हैं, वही लोग भगवान वाल्मीकि का भी अपमान करते हैं.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वो किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न हो.
क्या बदलेगा इस नई व्यवस्था से?
यह भी पढ़ें: लोगों के खाते में आएंगे 16 से 20 हजार रुपये, सीएम योगी ने किया ऐलान, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ