यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानिए 41 हजार से अधिक पदों पर कब होंगे एग्जाम

UP Home Guard Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब राहत का समय आ गया है.

uttar pradesh Home Guard Recruitment 2026 exam date
Image Source: Social Media

UP Home Guard Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब राहत का समय आ गया है. आखिरकार, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी.

यह पहली बार है जब होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. इससे यह उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा की प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और सटीक तरीके से होगी. अब सवाल ये उठता है कि उम्मीदवारों को इस परीक्षा में बैठने का मौका कब मिलेगा, तो चलिए जानते हैं, पूरी जानकारी के साथ.

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखें

होमगार्ड भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीखें 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई हैं. ये परीक्षा पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को दो शिफ्टों में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा—पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक. इस तरीके से, अधिक से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा, और उनका समय और सुविधा का ख्याल रखा जाएगा.

कहां होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश के कुल 74 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. राज्यभर में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि उम्मीदवारों को अपने नजदीकी शहरों में परीक्षा देने की सुविधा मिल सके. यह एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर उन छात्रों के लिए जो दूर-दराज के इलाकों से आते हैं.

सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

ब्रेटी बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. इसके माध्यम से, अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस जिले में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को बस आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स भरने होंगे. इससे खासकर उन अभ्यर्थियों को मदद मिलेगी जो लंबी दूरी तय करने के लिए यात्रा की योजना बना रहे हैं.

एडमिट कार्ड की जारी तारीखें

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे. उदाहरण के लिए, 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को जारी होंगे. इसी तरह, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अप्रैल को और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल को उपलब्ध होंगे. उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी. उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वालों के लिए गुड न्यूज, निकलने वाली है बंपर वैकेंसी; जानें संभावित तारीख