Kisan Samman Nidhi Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम उठा रही है. अब प्रदेश के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को एम-पैक्स (बहुद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों) की सदस्यता दी जा रही है, जिससे उन्हें खाद, बीज, कीटनाशक सहित अन्य आवश्यक सेवाएं बिना किसी झंझट के मिल सकेंगी.
सहकारिता विभाग का उद्देश्य है कि हर वो किसान जो सम्मान निधि का लाभ ले रहा है, एम-पैक्स का सक्रिय सदस्य बने. इसके लिए विभागीय कर्मचारी, सहकार सारथी और पैक्स सचिव गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं.
एम-पैक्स की सदस्यता से सीधे लाभ
सदस्यता लेने पर मिलेंगी ये सुविधाएं:
एम-पैक्स का सदस्य बनने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगी कई सुविधाएं:
सिर्फ नए किसान ही नहीं, बल्कि पहले से जुड़े लेकिन निष्क्रिय एम-पैक्स सदस्यों को भी फिर से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है. साथ ही, जो किसान अब तक बिना सदस्यता के एम-पैक्स से खाद या यूरिया ले रहे थे, उन्हें भी औपचारिक रूप से जोड़ा जा रहा है.
सदस्यता अभियान और बैंकिंग की स्थिति
मंत्री का बयान
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया कि अभियान को हर जिले में ज़ोरशोर से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “किसानों को उनकी जरूरत की हर सेवा, उनके घर के पास, एक ही छत के नीचे मिले, यही सरकार का लक्ष्य है. एम-पैक्स को किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बनाया जा रहा है.”
यह भी पढ़ें- आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर आया नया अपडेट, खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताई ये बात