आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘महाभारत’ पर आया नया अपडेट, खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताई ये बात

Aamir Khan Mahabharat Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह कोई आम फिल्म नहीं, बल्कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है,‘महाभारत’. दशकों से इस महाकाव्य को लेकर जो सपना उन्होंने संजोया था, अब उसे हकीकत में बदलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

new update has come out on Aamir Khan dream project Mahabharata movie
Image Source: ANI/ File

Aamir Khan Mahabharat Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह कोई आम फिल्म नहीं, बल्कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है,‘महाभारत’. दशकों से इस महाकाव्य को लेकर जो सपना उन्होंने संजोया था, अब उसे हकीकत में बदलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ में बातचीत के दौरान आमिर खान ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने बताया कि यह विचार पिछले 25-30 सालों से उनके मन में था, और अब वक्त आ गया है जब यह सपना साकार हो सकता है. आमिर ने कहा, "मेरा काम भीतर से शुरू हो चुका है. महाभारत एक आध्यात्मिक यात्रा है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इस साल हम इस पर काम शुरू कर देंगे.”

अगले दो महीनों में शुरू होगी स्क्रिप्टिंग

आमिर खान ने बताया कि इस समय स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां चल रही हैं, और आने वाले दो महीनों में स्क्रिप्टिंग पर काम औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को छूने वाला प्रोजेक्ट है.

एक नहीं, कई हिस्सों में बनेगी ये फिल्म

इस महायोजना की भव्यता को देखते हुए आमिर खान ने बताया कि ‘महाभारत’ को एक फ्रेंचाइज़ी के तौर पर बनाया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ या ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इसे कई भागों में रिलीज़ किया जाएगा ताकि पूरी कहानी न्याय के साथ दर्शकों तक पहुंचे.

निर्देशन और अभिनय को लेकर क्या बोले आमिर?

आमिर खान ने स्पष्ट किया कि वे इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे. उनके अनुसार, “इस प्रोजेक्ट के लिए एक नहीं, बल्कि कई निर्देशकों की जरूरत पड़ेगी. यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है.”

जहाँ तक उनके अभिनय की बात है, आमिर का कहना था कि अभी यह तय नहीं है कि वो किसी भूमिका में नज़र आएंगे या नहीं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म की कास्टिंग पूरी तरह कहानी की ज़रूरत और किरदारों की सच्चाई पर आधारित होगी.

पिछला प्रोजेक्ट और अगली तैयारी

आमिर खान को आखिरी बार फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में देखा गया था, जो उनकी 2007 की हिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ का सीक्वल थी. फिल्म में उन्होंने एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने कड़ाके की ठंड और चोटों के बावजूद, पूरा किया बैटल ऑफ गलवान का पहला शेड्यूल