CM Yogi Speech: लखनऊ में नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 492 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेज और दो चिकित्सा संस्थानों में नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं. और इस तरह कुल 1228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. लखनऊ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अस्पताल तो बना दिए जाते थे लेकिन वहां डॉक्टर और स्टाफ की भारी कमी रहती थी. उन्होंने कहा कि कई बार मरीजों को बिना सही इलाज के छोड़ दिया जाता था.
ये भी पढ़ें- 10वीं पास अभयार्थियों के लिए बड़ा मौका, इस सेक्टर में निकली बंपर भर्ती; ऐसे करें आवेदन