CM Yogi Cabinet Meeting: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास पारदर्शिता और जनहित से जुड़े हुए 30 अहम प्रस्ताव को मंजूरी मिली. योगी सरकार ने एक तरफ जहां जमीन की रजिस्ट्री में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. वहीं ग्रामीण परिवहन, आवास, खेल निवेश और कर्मचारियों से जुड़े हुए कई बड़े फैसले भी लिए. कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर सिंह ने अलग-अलग विभाग से जुड़े हुए फैसलों की इंफॉर्मेशन दी. अब आपको ग्राफिक्स के जरिए सबसे पहले बताते हैं कि किन-किन प्रमुख प्रस्ताव पर योगी सरकार की मंजूरी अब तक मिली हुई है.
ये भी पढ़ें- नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर; दूसरे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी