Uttar Pradesh: भ्रष्टाचार और नशे का पुतला जलाया जाए..., 'नमो युवा रन' कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Yogi Adityanath: दीपावली से पहले देश को एक बड़ा तोहफा मिला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल ने टैक्स सिस्टम को लेकर बड़ा रिफॉर्म पेश किया है. यह सिर्फ एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि देश की सामाजिक और नैतिक दिशा तय करने वाला कदम है.

Uttar Pradesh CM Yogi at Namo Yuva Run programme know more
Image Source: Social Media/X

Yogi Adityanath: दीपावली से पहले देश को एक बड़ा तोहफा मिला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल ने टैक्स सिस्टम को लेकर बड़ा रिफॉर्म पेश किया है. यह सिर्फ एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि देश की सामाजिक और नैतिक दिशा तय करने वाला कदम है. अब जहां छात्रों और आम लोगों को राहत दी गई है, जैसे कि दूध, दही, पनीर, सीमेंट और घर निर्माण सामग्री पर टैक्स में कटौती, वहीं नशाखोरी और फिजूलखर्ची पर सख्त शिकंजा कसा गया है.

युवाओं के लिए बाइक, कार और आवास को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में टैक्स छूट देकर सरकार ने यह साफ कर दिया है कि आने वाला भारत आत्मनिर्भर युवाओं के सपनों से गढ़ा जाएगा. 22 सितंबर से लागू हो रही इस नई व्यवस्था को दीपावली से पहले देशवासियों के लिए एक बड़े ‘गिफ्ट’ के रूप में देखा जा रहा है.

‘नमो मैराथन’ के जरिए युवाओं को संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित अपने आवास से 'नशामुक्त भारत' के उद्देश्य से ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाई. मैराथन का संदेश सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक बदलाव से जुड़ा है.

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा, “अब समय आ गया है कि हर गांव, हर कस्बे और हर जिले में बुराई के प्रतीक पाप, अत्याचार, भ्रष्टाचार और नशे का पुतला जलाया जाए.” यह संदेश सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक करने की दिशा में एक ठोस पहल है.

विकसित भारत की ओर युवा शक्ति का कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण गुलामी के चिन्हों को हटाना, सांस्कृतिक विरासत का सम्मान, सुरक्षा बलों का आदर, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों का पालन ही विकसित भारत की नींव हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश’ मिशन को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन बना दिया है. नमो मैराथन जैसी पहलें इसी का हिस्सा हैं, जो युवा वर्ग को जोड़ रही हैं और समाज में नई ऊर्जा भर रही हैं.

आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य का मजबूत रिश्ता

सीएम योगी ने आत्मनिर्भरता को स्वस्थ समाज की कुंजी बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश ने स्वास्थ्य, खेल और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लंबी छलांग लगाई है. ‘खेलो इंडिया’, ‘फिट इंडिया’, ‘योग दिवस’ और ‘मिशन रोजगार’ जैसी योजनाओं ने जिस बदलाव की नींव रखी थी, अब वो ‘नमो मैराथन’ जैसे आयोजनों के ज़रिए जन आंदोलन का रूप ले रही है.

यह भी पढ़ें- टैरिफ, H-1B वीजा और GST रिफॉर्म...पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित