Ayodhya Airport: अब इस नाम से जाना जाएगा अयोध्या का एयरपोर्ट, जानें कितने करोड़ की लागत से पूरा हुआ पहला फेज?

Ayodhya Airport: अब इस नाम से जाना जाएगा अयोध्या का एयरपोर्ट, जानें कितने करोड़ की लागत से पूरा हुआ पहला फेज?

अयोध्‍या, न्यूज डेस्क: इस समय पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर ही टिकी हुई है. अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. ऐसे में अयोध्या में कई सारे बदलाव किए जा रहे हैं. एक दिन पहले ही रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट का नाम भी बदल दिया गया है. अयोध्या में बने श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरोपर्ट अयोध्या धाम (Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham) रख दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे और इस दौरान अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.

तीन दिन उड़ानें होंगी संचालित 

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरोपर्ट से पहली फ्लाइट  6 जनवरी को सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी. अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ानें संचालित होंगी. ये उड़ानें 11 जनवरी से शुरू होंगी. बता दें कि अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है. इसमें  इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, जल उपचार संयंत्र, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, एलईडी लाइटिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं.

कितने करोड़ की लागत से पूरा हुआ पहला फेज? 

मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. 6500 वर्गमीटर में इस  हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल है और हर साल लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा. टर्मिनल भवन के हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए कला, चित्रों से सजाया गया है. वहीं, एक दिन पहले बदले गए रेलवे स्टेशन का (Ayodhya Railway Satation Name Change)  नाम अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) कर दिया गया.  स्टेशन से मंदिर की दूरी महज एक किलोमीटर होगी. इसका भी उद्घाटन पीएम मोदी 30 दिसंबर को करेंगे.