अयोध्या, न्यूज डेस्क: अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए तैयारियां जोरो पर हैं. मंदिर की सजावट से लेकर प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले महमानों को मिलने वाले न्यौते की भी चर्चा है. इस बीच सीएम योगी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन केवल आमंत्रण पत्रधारक ही अयोध्या आएं.
होटलों की बुकिंग की गई कैंसिल
सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद अयोध्या में जिन लोगों 22 जनवरी के लिए धर्मशाला और होटल की बुकिंग करवा ली थी, उसे कैंसिल कर दिया गया है. वहीं सीएम ने आदेश दिया है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आएंगे. ऐसे में पार्किंग स्थलों पर इलेक्ट्रिक बसों का इंतजाम जल्द से जल्द किया जाए. सीएम ने एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन के बचे काम को भी जल्द पूरे करने के निर्देश दिए हैं.
सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश-
- अयोध्या का डिजिटल टूरिस्ट मैप तैयार करें.
- टूरिस्ट मैप में अयोध्या की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी दी जाए.
- मैप में प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाए.
- ये जानकारी अंग्रेजी और हिंदी के अलाव सभी देशों एवं संयुक्त में प्रचलित राष्ट्र भाषाओं में दी जाए.
- सीएम ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन कई वीवीआईपी आएंगे.
- संभावना है कि अयोध्या एयरपोर्ट पर उस दिन 100 प्लेन लैंड करेंगे.
- एयर ट्रैफिक के लिहाज से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए.
- मुख्य कार्यक्रम स्थल तक विशिष्टजनों को ले जाने के लिए लग्जरी बसों का इंतजाम.
- सीएम योगी ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का भी स्थलीय निरीक्षण किया.