साहब एक सिगरेट पिला दो... मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर के बाद पुलिस से फरमाइश करने लगा बदमाश, देखें VIDEO

Muzaffarnagar Encounter: मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि गोली लगने के बाद भी बदमाश दर्द से कराहने के बजाय पुलिसवालों से सिगरेट और बीड़ी मांगता नजर आया.

Uttar Pradesh after the encounter in Muzaffarnagar the criminal said to the police see VIDEO
Image Source: Social Media

Muzaffarnagar Encounter: मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि गोली लगने के बाद भी बदमाश दर्द से कराहने के बजाय पुलिसवालों से सिगरेट और बीड़ी मांगता नजर आया.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, रामराज थाना पुलिस रविवार शाम जमालपुर नहर पटरी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा.

जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया. पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

गोली लगने के बाद मांगी सिगरेट

मुठभेड़ के बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया. पैर में गोली लगने के बावजूद आरोपी दर्द की बात करने के बजाय पुलिसकर्मियों से सिगरेट मांगने लगा. बताया जा रहा है कि जमीन पर पड़े-पड़े उसने पुलिस से कहा, "साहब, एक सिगरेट पिला दो." बाद में जब उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी वह बीड़ी और सिगरेट की मांग करता रहा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी उसकी इस अजीब मांग को देखकर हैरान रह गए.

कई मामलों में वांछित है आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इनाम के रूप में हुई. रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी.

पुलिस ने क्या कहा?

जानसठ की क्षेत्राधिकारी (सीओ) Rishika Singh ने बताया कि पुलिस नियमित चेकिंग और गश्त पर थी, तभी यह मुठभेड़ हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी इनाम के खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं... बिजनौर में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोले सीएम योगी