BRICS Summit 2026 के बीच PM Modi और रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin की अहम मुलाकात होने जा रही है. दोनों नेताओं की बातचीत में व्यापार, निवेश, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. क्या मोदी-पुतिन की बैठक से भारत-रूस ट्रेड को नई दिशा मिलेगी? BRICS के मंच पर क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने की कोशिशों के बीच इस बैठक पर दुनिया की नजर है.