अमेरिका-इजरायल का ईरान पर प्रचंड प्रहार! नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर की जबरदस्त बमबारी

Middile East Crisis: मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव ने एक गंभीर मोड़ लिया है. ईरान के सबसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र पर एक भीषण हमले की खबर आई है.

US-Israel attack Iran's Natanz nuclear plant middile east crisis
Image Source: Social Media

Middile East Crisis: मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव ने एक गंभीर मोड़ लिया है. ईरान के सबसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र पर एक भीषण हमले की खबर आई है, जो पूरे क्षेत्र में हलचल पैदा कर चुका है. यह हमला अमेरिका और इजरायल की ओर से मिलकर किया गया, जिससे न केवल ईरान बल्कि समूचे मध्य-पूर्व में चिंता का माहौल बन गया है. 

हमले की तीव्रता और राहत की खबर

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, नतांज परमाणु केंद्र के संवर्धन केंद्र को निशाना बनाकर यह हमला किया गया. इस हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धमाके की गूंज दूर-दराज तक सुनाई दी. इसके बावजूद, प्रारंभिक जांच के बाद ईरानी अधिकारियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि अब तक किसी भी प्रकार के रेडियोधर्मी पदार्थ के रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है. 

नतांज के पास सुरक्षित इलाके

हालांकि धमाके की गूंज ने इलाके में दहशत फैला दी थी, लेकिन ईरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले के बावजूद आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह हमला अमेरिका और इजरायल के संयुक्त अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना है. 

नतांज पर बार-बार हमले

नतांज परमाणु केंद्र पर यह हमला कोई नई घटना नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में इस साइट पर कई हमले हो चुके हैं, लेकिन हर बार इसमें नुकसान तो हुआ है, लेकिन पर्यावरण पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. 2025 से अब तक नतांज को कई बार निशाना बनाया गया है, जिससे केंद्र की मशीनरी और ढांचे को नुकसान पहुंचा, लेकिन परमाणु कचरा फैलने की स्थिति हमेशा टल गई. इ

मिडिल ईस्ट में बढ़ती आशंकाएं

पिछले साल जून में इजरायल और ईरान के बीच जो भीषण युद्ध हुआ था, उसमें भी नतांज परमाणु केंद्र मुख्य टारगेट था. इस संघर्ष में अमेरिका भी सीधे तौर पर शामिल हुआ था. अब एक बार फिर नतांज पर हमले ने यह संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट के हालात और भी ज्यादा उग्र हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: महायुद्ध की और फैलेगी आग! ईरान ने हिंद महासागर में लॉन्च की मिसाइल, अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य बेस को बनाया निशाना