UPTET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त को पेपर 1 और पेपर 2 के परिणाम घोषित किए. 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
पेपर 1 में 80 फीसदी से ज्यादा उम्मीदवार पास
कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक पात्रता के लिए आयोजित पेपर 1 में कुल 7,13,648 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल रहे. इस तरह पेपर 1 का पासिंग प्रतिशत 80.07 फीसदी रहा. वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित पेपर 2 में 10,57,021 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी पास हुए. पेपर 2 में सफलता दर 71.85 फीसदी रही.
कार्यरत शिक्षकों का भी जारी हुआ रिजल्ट डेटा
आयोग ने परीक्षा में शामिल कार्यरत शिक्षकों के प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए हैं. प्राथमिक स्तर पर परीक्षा देने वाले 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 सफल हुए, यानी 76.29 फीसदी ने परीक्षा पास की. वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 शिक्षक सफल रहे और उनकी सफलता दर 77.45 फीसदी रही. सफल उम्मीदवारों को यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसकी वैधता जीवनभर होगी.
60 जिलों में 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
UPTET 2026 की लिखित परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच तीन दिनों में कुल पांच शिफ्ट में आयोजित की गई थी. परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर हुई थी. प्राथमिक स्तर की परीक्षा दो शिफ्ट और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी. अब सफल उम्मीदवार यूपीटीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश में पात्र शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे.
यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का रिजल्ट कैसे देखें?
ये भी पढ़ें: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने किए 20 राउंड फायर