UPSSSC 2026: यूपी PET पास उम्मीदवारों के लिए निकली नई भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें सबकुछ

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में नई भर्ती का ऐलान किया है. यह भर्ती साइंटिफिक असिस्टेंट, अकाउंटेंट/ऑडिटर, लॉ असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, मॉनिटरिंग असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर जैसे कई पदों पर की जाएगी.

UPSSSC Vacancy 2026 New recruitment for UP PET pass candidates salary up to Rs 10 lakh
Image Source: Freepik

UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) में नई भर्ती का ऐलान किया है. यह भर्ती साइंटिफिक असिस्टेंट, अकाउंटेंट/ऑडिटर, लॉ असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, मॉनिटरिंग असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर जैसे कई पदों पर की जाएगी. अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो अब आप अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं. आयोग ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन भी जारी कर दिया है.

इस भर्ती में कुल 115 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें साइंटिफिक असिस्टेंट के 10, अकाउंटेंट/ऑडिटर के 22, लॉ असिस्टेंट के 2, मॉनिटरिंग असिस्टेंट के 35, जूनियर इंजीनियर के 29 और जूनियर इंजीनियर (स्पेशल) के 8 पद शामिल हैं.

आवेदन के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जैव विज्ञान, रसायन शास्त्र, पर्यावरण विज्ञान या इसी तरह के विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए. अकाउंटेंट/ऑडिटर के लिए बी.कॉम डिग्री और सरकारी संगठन में कम से कम एक साल का अनुभव आवश्यक है. वहीं, लॉ असिस्टेंट के लिए LLB डिग्री और तीन साल का अनुभव चाहिए. लैबोरेटरी असिस्टेंट और मॉनिटरिंग असिस्टेंट के लिए 10 2 इंटरमीडिएट साइंस से पास होना आवश्यक है. जूनियर इंजीनियर (स्पेशल) के लिए पब्लिक हेल्थ, सिविल, केमिकल या पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

इसके अलावा, उम्मीदवार को यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET-2025) में भी भाग लेना होगा. PET के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. यदि किसी उम्मीदवार का स्कोर शून्य या उससे कम होता है, तो वह मेन्स परीक्षा के लिए योग्य नहीं होगा.

आयु सीमा और वेतन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. वेतन की बात करें तो पदों के आधार पर उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) और वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी, जिसमें 25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2026 होगी. अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन में सुधार करना हो, तो वह 29 अप्रैल 2026 तक सुधार कर सकता है. आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है.

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री/मार्कशीट, आधार कार्ड, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/PWBD), हस्ताक्षर और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं.

नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट

इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में युवा और योग्य कर्मचारियों की भर्ती करना चाहती है. अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं तो इसे एक बेहतरीन मौका मान सकते हैं.

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कैसे पार कर रहे भारतीय जहाज, ईरान के साथ क्या हुई डील? जयशंकर ने बताई अंदर की बात