UPSSSC Lower PCS 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा यानी Lower PCS 2026 मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 29 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मानी जा रही है, जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं. आयोग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है. वहीं उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 25 जून तक का समय भी दिया जाएगा.
आवेदन के लिए PET स्कोर कार्ड जरूरी
UPSSSC Lower PCS 2026 मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास PET-2025 परीक्षा का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. बिना PET स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे. इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना भी जरूरी है. आयोग ने साफ किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हों.
आयु सीमा को लेकर क्या है नियम?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है.
लिखित परीक्षा के जरिए होगा चयन
UPSSSC Lower PCS 2026 भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 100 अंकों का होगा. उम्मीदवारों को परीक्षा हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा. खास बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब सोच-समझकर देने होंगे.
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आयोग की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. बिना शुल्क भुगतान के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ऐसे करें खुद रजिस्ट्रेशन
ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! UP में 722 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया