UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. यूपी सरकार ने कृषि विभाग में तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें कृषि संबंधित डिग्री रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी. यदि आपने कृषि, बागवानी, वानिकी या कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद खास हो सकता है.
2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य में तकनीकी स्टाफ की कमी को पूरा करना है. कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है.
पात्रता और आवश्यक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर होना जरूरी है. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कृषि (B.Sc. Ag) या संबंधित विषयों जैसे बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग या होम साइंस में डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी.
पदों की जानकारी
भर्ती के लिए पूरा शेड्यूल जारी
चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा. पहले, PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, और फिर उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए केवल 25 रुपये निर्धारित किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवार को PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी.
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में नौकरी का बेहतरीन मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें सबकुछ