UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौक, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल और लॉ ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

upsc-recruitment-2026-junior-technical-officer-law-officer
Image Source: Social Media

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल और लॉ ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए. आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है और अधिकतम आयु 38, 40 और 48 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

कैसे भरें UPSC का ऑनलाइन फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

कितनी है आवेदन फीस?

UPSC की इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें.

ये भी पढ़ें: बैंक में नौकरी का शानदार मौका! IBPS RRB में 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए सभी डिटेल्स