यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPPSC ने कई विभागों में निकालीं वैकेंसी, जानिए योग्यता

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ा अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

uppsc-new-recruitment-2026-apply-online-for-various-posts
AI Generated

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ा अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए आर्किटेक्चर, एस्टेट मैनेजमेंट और माइक्रोबायोलॉजी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इतने पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें आर्किटेक्चर असिस्टेंट के 14 पद, एस्टेट मैनेजर के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पद शामिल हैं. इसके अलावा आयोग ने एक अलग विज्ञापन के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया और पात्रता संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से उपलब्ध कराई गई है.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार तय

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता संबंधित पद के अनुसार निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर में ओ-लेवल प्रमाणपत्र जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या विशेष योग्यता मांगी गई है. आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की गई है, जिसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है. उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट भी मिलेगी.

कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 65 रुपये रखा गया है. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए केवल 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें.

यूपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • आवेदन शुरू होने की तारीख-3 अगस्त 
  • आवेदन की अंतिम तारीख-3 सितंबर 
  • आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 3 सितंबर 
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख- 10 सितंबर 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. 
  • अगर पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो सबसे पहले ओटिआर पूरा करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. 
  • अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और दूसरी जरूरी जानकारी भरें. 
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में इतने पदों पर होगी भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानें सबकुछ