Rajasthan Health Department Job: राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है. विभाग ने इसके लिए एक प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया है. इस प्रस्ताव में नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट रेडियोग्राफर, डेंटल टेक्नीशियन, नर्सिंग ट्यूटर, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट और ईसीजी टेक्नीशियन जैसे कई पद शामिल हैं.
हालांकि, यह भर्ती अभी सिर्फ प्रस्ताव के स्तर पर है. भर्ती एजेंसी तय होना और राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना अभी बाकी है. आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
किन पदों पर होगी भर्ती?
प्रस्ताव के अनुसार सबसे ज्यादा भर्ती नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम के पदों पर होगी.
विभाग का कहना है कि अंतिम मंजूरी के बाद पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है.
आवेदन कब शुरू होंगे?
अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. पहले भर्ती एजेंसी तय की जाएगी और राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके बाद आवेदन की तारीख, परीक्षा कार्यक्रम और दूसरी जरूरी जानकारी जारी की जाएगी.
योग्यता और आयु सीमा
फिलहाल योग्यता और आयु सीमा की जानकारी जारी नहीं की गई है. अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय होगी. संभावना है कि नर्सिंग, पैरामेडिकल और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद मिलेगी.
आवेदन कैसे होगा?
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार भर्ती एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के दौरान रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.
राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी में भी होगी भर्ती
राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के तहत 21 मेडिकल कॉलेजों में भी नर्सिंग, पैरामेडिकल और सपोर्ट स्टाफ के 3652 पदों को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है. इनमें 3410 संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पद और 242 आउटसोर्स पद शामिल हैं.
इन भर्तियों के लिए भी अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. भर्ती एजेंसी तय होने और विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर, IBPS ने क्लर्क के 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी